लंबी उम्र के लिए व्रत रखे जाने के बावजूद भारत में पतियों की उम्र दुनिया भर के पतियों के मुकाबले है बहुत कम - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Search This Blog

Breaking News

धर्म के नाम पर आरक्षण संविधान संवत नहीं- केंंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह*CISF के हवाले होगी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, रिपोर्ट तैयार*अमित शाह एडिटेड वीडियो मामले में जांच के लिए 6 राज्यों में रवाना हुईं दिल्ली पुलिस की टीमें*उत्तराखंड: बारिश से बुझी कुमाऊं इलाके के जंगलों में लगी आग*बिहार: भागलपुर में एनएच-80 पर सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत*गुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार*पश्चिम बंगाल: बशीरहाट से BJP प्रत्याशी और संदेशखाली की पीड़िता को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा*5 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी || [Nation Watch - Magazine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Saturday, October 27, 2018

लंबी उम्र के लिए व्रत रखे जाने के बावजूद भारत में पतियों की उम्र दुनिया भर के पतियों के मुकाबले है बहुत कम

पत्नियों👩 के व्रत के बाद भी दूसरे 😲देशों के मुकाबले भारत के पतियों की उम्र😱 है बहुत कम

आज 'करवाचौथ' का त्योहार है। इस त्योहार पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 58 करोड़ 64 लाख महिलाएं हैं। जिनमें से आधी से ज्यादा शादीशुदा हैं। यानि भारत में करीब 30 करोड़ महिलाएं शादीशुदा हैं।

इस आधार पर कह सकते हैं कि भारत में करोड़ों महिलाएं आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगीं। लेकिन सालों से महिलाओं के लंबी उम्र के लिए व्रत रखे जाने के बावजूद भारत में पतियों की उम्र दुनिया भर के पतियों के मुकाबले लंबी नहीं हो पाई है।

2017 में जापान की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 68 लाख है। जिनमें कुल 6 करोड़ 18 लाख आदमी हैं। जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 50 साल की उम्र (फर्टिलिटी की उम्र तक) हर 4 में से 1 यानि एक चौथाई जापानियों की शादी नहीं होती। यानि जापान में कुल पति 4 करोड़ 6 लाख हैं। दुनिया भर में लोगों की औसत आयु सबसे ज्यादा जापान में है। वैसे यहां लगभग सारे ही लोग 83 साल से ज्यादा जीते हैं लेकिन मर्दों की औसत उम्र करीब 81 साल है। वैसे महिलाओं की औसत उम्र यहां 86 साल है।

2017 में स्विट्जरलैंड की कुल जनसंख्या 84 लाख 20 हज़ार के आसपास थी। जिनमें से 41 लाख 73 हज़ार से कुछ ज्यादा व्यक्ति पुरुष थे। लेकिन इनमें से केवल 18 लाख 13 हज़ार ही शादीशुदा थे। दुनिया भर में आदमी सबसे ज्यादा स्विट्जरलैंड में जीते हैं। यहां आदमियों की औसत उम्र 81 साल से ज्यादा होती है।

वहीं भारत में आदमियों की कुल जनसंख्या 62 करोड़ 37 लाख के करीब है। जिनमें से 33 करोड़ 36 लाख से ज्यादा शादीशुदा हैं यानि पति बन चुके हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने के मामले में भारतीयों का नंबर 125वें पर आता है। यहां पुरुष औसतन 67 साल तक ही जीते हैं और महिलाएं करीब 70 साल तक।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->