जानिए कौन हैं आरपीएन सिंह जिन्हें कांग्रेस ने यूपी की कुशीनगर सीट से बनाया है उम्मीदवार - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Search This Blog

Breaking News

धर्म के नाम पर आरक्षण संविधान संवत नहीं- केंंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह*CISF के हवाले होगी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, रिपोर्ट तैयार*अमित शाह एडिटेड वीडियो मामले में जांच के लिए 6 राज्यों में रवाना हुईं दिल्ली पुलिस की टीमें*उत्तराखंड: बारिश से बुझी कुमाऊं इलाके के जंगलों में लगी आग*बिहार: भागलपुर में एनएच-80 पर सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत*गुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार*पश्चिम बंगाल: बशीरहाट से BJP प्रत्याशी और संदेशखाली की पीड़िता को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा*5 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी || [Nation Watch - Magazine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Friday, March 8, 2019

जानिए कौन हैं आरपीएन सिंह जिन्हें कांग्रेस ने यूपी की कुशीनगर सीट से बनाया है उम्मीदवार

कुशीनगर: कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची में गोरखपुर मंडल की एक लोकसभा सीट के प्रत्याशी का ऐलान किया गया है। यहां से पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। आरपीएन इस सीट से 2009 में जीतकर संसद पहुंचे थे। वह पांच बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं जिसमें केवल एक बार जीत हासिल किए हैं। पहली बार तो उनको महज 39 हजार के आसपास वोट मिले थे और वह जमानत तक बचा पाने में असफल साबित हुए थे। पडरौना के जगदीशगढ़ रियासत से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह कांग्रेस के अग्रणी नामों में एक हैं। वह यूपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। आरपीएन सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ प्रवक्ता पद की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
2009 में चुनाव जीतकर बने थे केंद्रीय राज्यमंत्री पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर आरपीएन सिंह जब संसद में पहुंचे थे तो डाॅ.मनमोहन सिंह सरकार में उनको मंत्री बनाया गया। आरपीएन सिंह पेट्रोलियम, राजमार्ग, भूतल परिवहन के अलावा वह गृह राज्यमंत्री के रूप में डाॅ.मनमोहन सिंह के मंत्रीमंडल में काम कर चुके हैं। आरपीएन सिंह केे पिता स्वर्गीय सीपीएन सिंह भी इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्यमंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री रह चुके हैं। इनके पिता भी पडरौना लोकसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव जीत चुके हैं।
पांच बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पूर्व गृह राज्यमंत्री पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह कुशीनगर जिले के पडरौना विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में उनको सिर्फ एक बार सफलता मिली है। पहली बार वह 1996 में लोकसभा चुनाव लड़े थे तब कुशीनगर लोकसभा सीट का नाम पडरौना लोकसभा हुआ करता था। इस चुनाव में भाजपा के रामनगीना मिश्र 197983 मत पाकर चुनाव जीत गए थे। सपा प्रत्याशी कासिम अली 151463 मत तो बसपा प्रत्याशी बालेश्वर यादव 116649 मत बटोरे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे आरपीएन सिंह को महज 39137 वोटों से संतोश करना पड़ा। 1998 में आरपीएन सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़े। इस बार कांग्रेस ने लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहे शिव कुमार शुक्ला को टिकट दिया। हालांकि, इस चुनाव में भी कांग्रेस कोई चमत्कार नहीं कर सकी। इस बार भी भाजपा के रामनगीना मिश्र 256695 वोट पाकर चुनाव जीत गए। दूसरे स्थान पर पूर्व सांसद बालेश्वर यादव रहे। वह सपा से प्रत्याशी थे और 205920 वोट पाए। जबकि बसपा के मोहन चैहान 131834 वोट पाए। कांग्रेस के शिवकुमार शुक्ल को 24454 मत मिले। 1999 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के ही पक्ष में रहा। चैथी बार रामनगीना मिश्र सांसद बनने में सफल रहे। दूसरे स्थान पर सपा के पूर्व सांसद बालेश्वर यादव रहे। रामनगीना मिश्र को 196651 तो बालेश्वर यादव को 169913 मत मिले। तीसरे स्ािान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह। इनको 155861 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी पीएन चैहान को 133656 वोट मिले। 2004 में चुनावी बयार ही कुशीनगर यानी पडरौना लोकसभा सीट की कुछ अलग थी। सपा ने पूर्व सांसद बालेश्वर यादव का टिकट काट दिया था। बालेश्वर बागी प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। उनको नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी का समर्थन था। जनता ने बालेश्वर यादव पर भरोसा जताते हुए सांसद बना दिया। बालेश्वर यादव को 206848 वोट तो कांग्रेस के प्रत्याशी आरपीएन सिंह को 198428 मत मिले। बसपा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा 168869 वोट पाए तो चार बार के सांसद रामनगीना मिश्र को जनता ने इस बार नकार दिया और उनको महज 115969 वोट ही मिले। सपा प्रत्याशी रामअवध यादव भी महज 66651 मत बटोर सके। तीन बार पडरौना से विधायक रह चुके आरपीएन सिंह 2009 में चैथी बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे। इस बार उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी के रूप में न सामने पूर्व सांसद बालेश्वर यादव थे न ही पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र। जनता ने उनको भरोसा जताया और वह चुनाव जीत गए। कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह 223954 वोट पाकर चुनाव जीत गए। जबकि प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ने आए तत्कालीन बसपा प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य 202860 वोट पाए। भाजपा ने हिंदू युवा वाहिनी नेता विजय कुमार दुबे को लड़ाया था। विजय दुबे 162189 मत तो पूर्व काबीना मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा प्रत्याशी के रूप में 55223 वोट ही पाए। 2014 के लोकसभा चुनाव में पांचवीं बार आरपीएन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। लेकिन चैथी बार उनको हार का सामना करना पड़ा। इस बार उनको भाजपा प्रत्याशी राजेश पांडेय ने हराया। भाजपा के राजेश पांडेय को 370051 वोट तो कांग्रेस के आरपीएन सिंह को 284511 मत मिले। बसपा प्रत्याशी संगम मिश्र को 132881 तो सपा प्रत्याशी राधेश्याम सिंह को 111256 वोट मिले थे।



No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->