Lucknow News : ALS Academy में 5 वर्षीय छात्र से मारपीट का आरोप

शेयर करे

Lucknow News: लखनऊ के ALS Academy में 5 वर्षीय छात्र से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला दर्ज

Lucknow News – लखनऊ: राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित ALS Academy में नर्सरी के एक 5 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा की छात्र मॉनिटर ने बच्चे के साथ कई मिनट तक मारपीट की। घटना स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है।

परिजनों के अनुसार, छात्र मॉनिटर ने बच्चे को बार-बार थप्पड़ मारे और उसके चेहरे पर कई बार प्रहार किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए PGI ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी गई।

Lucknow News : घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित छात्र मॉनिटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे स्कूल से निष्कासित (Expel) कर दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्कूलों में छोटे बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.